सरकार ने बताया कब आरंभ होंगी 5G इंटरनेट सेवाएं, जानिए सबसे पहले कौन कौन से शहरों में शुरू होंगी 5G सेवाएं?
5G internet services launch date in India News Hindi: भारत के केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 25 अगस्त को बताया की हमारे देश में 5G इंटरनेट सेवाएं 12 अक्टूबर 2022 से आरंभ हो जाएंगी। सभी कम्पनियों को केंद्र सरकार के आदेश हैं की देश में 5G Plans की कीमतें सस्ती होनी चाहिए। ताकि देश का हर एक नागरिक इन सेवाओं का फायदा उठा सके।
इसके बाद मंत्री जी ने कहा की अभी टेलीकॉम कंपनियां 5G उपकरणों को Install करने में व्यस्त हैं। ताकि देश में जल्द से जल्द High Speed Internet Services प्रदान की जा सके।
देश में 5G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में देश के 13 मुख्य शहर शामिल हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गांधीनगर, बैंगलोर, जामनगर, पुणे, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद शामिल हैं।
वर्तमान में जैसे 4G Tariff Plans चल रहे हैं, वैसे ही 5G Tariff Plans की घोषणा होने वाली है। और 5G Plans की कीमतें दूरसंचार उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा तय की जाएंगी।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को 5G फोन खरीदने में थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ेगा। क्योंकि देश में अधिकतर लोगों के पास 5G फोन नहीं हैं।
Jio, Airtel , और Vodafone Idea अभी मिलकर 5G Traffic Plans की कीमतों पर चर्चा कर रही हैं। ये सोच रहे हैं वर्तमान में जो 4G Plans हैं उनमें मामूली बढ़त के साथ 5G Internet Plans शुरू किए जाएं। हालंकि शुरुवात में इन सेवाओं के मूल्य अधिक हो सकते हैं। मगर जैसे जैसे 5G Interent पूरे देश में फैलेगा और इसके उपभोक्ताओं में वृद्धि होगी तो इसके मूल्य सामान्य हो सकते हैं।
ये बात तो तभी कन्फर्म हो पाएगी जब मार्केट में टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G Tariff Plans लेकर आयेंगी। तो ये देखना काफी मजेदार होगा की कंपनिया अपने Plans में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी करती हैं।