Adani Group ने कहा की NDTV की हिस्सेदारी खरीदने के लिए उन्हें SEBI Node की आवश्यकता नहीं है। जानिए क्या है पूरी खबर?
Adani And NDTV Latest News in Hindi: हाल ही में अडानी ग्रुप ने स्पष्ट किया है की हमें NDTV की हिस्सेदारी खरीदने के लिए SEBI Node की कोई आवाश्यता नहीं है।
इस पर अडानी ग्रुप ने कहा की Vishwaradhan Commercial Pvt Ltd ( VCPL ) परोक्ष रूप से हमारी Subsidiary Company है। और VCPL कम्पनी के पास RRPR कम्पनी के 99.50% हिस्से को अधिग्रहण करने के अधिकार हैं। क्योंकि VCPL ने RRPR होल्डिंग को वर्ष 2009-2010 में 403 करोड़ रुपए का लोन दिया था। जिसके बदले VCPL को RRPR के 99.50% हिस्से के Warrant मिले थे। और RRPR अपना लोन चुका नही पाई, जिसके कारण VCPL ने अपने सभी Warrants को Equity Shares में बदल लिया और RRPR की होल्डिंग पर अधिग्रहण कर लिया।
तथा मंगलवार को VCPL को अडानी ग्रुप ने खरीद लिया जिससे RRPR के 99.50% हिस्सेदारी पर अडानी का अधिकार हो गया।
RRPR का ये कहना है की नवंबर 2020 में SEBI ने Mr and Mrs Roy को अपने हिस्से के शेयर्स बेचने पर रोक लगाई हुई थी। इसलिए RRPR अपनी होल्डिंग वाले शेयर्स VCPL को Warrants के बदले नहीं दे सकती इसके लिए उन्हें SEBI से मंजूरी लेनी पड़ेगी।
जब NDTV के संस्थापकों द्वारा इस डील का विरोध किया गया तो अडानी ग्रुप ने कहा की RRPR एक Unlisted Company थी। इसलिए उन्हें SEBI से मंजूरी लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए SEBI के नियम RRPR के ऊपर लागू नहीं होते हैं। और RRPR जल्द से जल्द VCPL को अपनी होल्डिंग वाले शेयर्स स्थांतरित करे।