Adani Group Scam Latest News in Hindi: जबसे Hindenburg ने Adani Group Stocks की रिपोर्ट जारी की है तब से इन दोनो के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
वही Hindenburg ने Adani Group को Fraud बताया है। तो उसके बाद Adani Group ने Hindenburg को लीगल एक्शन लेने के लिए चेतावनी दी है।
Adani Group के इस बयान के बाद Hindenburg Research ने अडानी ग्रुप के इस फैसले का स्वागत किया और कहा की अगर आपको कोई लीगल एक्शन लेना है तो US Court में लें जहां पर हमारी कंपनी काम कर रही है। इस बात की जानकारी Hindenburg ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के ऊपर दी है
और कहा है कि अगर अडानी ग्रुप US Court में लीगल एक्शन लेता है तो Hindenburg Research दस्तावेजों की मांग करेगा। और हमारे पास अडानी ग्रुप के खिलाफ दस्तावेजों की एक लंबी सूची है तथा हमारे द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के ऊपर हम पूरी तरह से कायम रहेंगे। क्योंकि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं। और हमारे खिलाफ की गई कोई भी कारवाई बेकार होगी।
Adani Group ने हमारे द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में 36 घंटों के बाद तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।तथा हमने अडानी ग्रुप से सीधे 88 सवाल पूछे हैं जो कम्पनी को पारदर्शी होने का मौका देते हैं।
फिलहाल अभी तक कम्पनी ने इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। इसी के साथ Hindenburg Research ने अडानी ग्रुप के ऊपर उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया है।
अगर हम शुक्रवार तक बाजार की बात करें तो अडानी ग्रुप के शेयर्स 20% तक नीचे गिर चुके हैं।तो देखते हैं आगे क्या होता है?
अडानी ग्रुप Hindenburg Research के खिलाफ US Court में लीगल एक्शन लेता है या नहीं।