Credit Card UPI Payment: अब Credit Card द्वारा होगी UPI से Payment, जानिए किन बैंकों में मिलेंगी ये सेवाएं ?
Credit Card UPI Payment News: अभी हाल ही में भारत के तीन बैंकों ने Credit Card और UPI को लिंक करने का फैसला लिया है जिसके फलस्वरूप आप अपने Credit Card के उपयोग से UPI द्वारा लेनदेन कर सकेंगे।
अभी शुरवाती दौर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( UBI ), पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) तथा इंडियन बैंक ने Credit Card और UPI को जोड़कर पेमेंट करने की घोषणा की है।
इसी 20 सितम्बर को एक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ था, जो की मुंबई में आयोजित किया गया था। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास जी ने इस बात की घोषणा की थी। इसमें कहा गया की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के RuPay NPCI कार्ड को UPI से पेमेंट करने के लिए चुना गया है।
इसके लिए RBI गवर्नर ने UPI light App को लॉन्च किया। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया की भारत बिल पे सिस्टम अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन करने में भी काफी सहायक होगा।
इसके बाद Punjab National Bank और Indian Bank का कहना है की RuPay Credit Card को UPI से जोड़ने के बाद इस क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता काफी बढ़ जायेंगी। जिसके फलस्वरूप इन कार्ड्स की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इसी के साथ RuPay Credit Card और UPI के आपस में लिंक होने से इनकी सुरक्षा भी काफी मजबूत हो जायेगी। जिससे Cyber Fraud में काफी कमी देखने को मिलेगी।
इस सेवा के बाद ग्राहकों के लिए Credit Card की उपयोगिता बढ़ जाएगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी ये काफी मजबूत होंगे।
नई सेवा के लॉन्चिंग के दौरान RBI Governor शक्तिकांत दास जी, विश्वमोहन महापात्रा जो की NPCI के अध्यक्ष हैं, आदि शामिल थे।