Google Maps करने वाला है भारत में Street View Service Launch
Alphabet Inc के Google Maps ने भारत में Street View को लॉन्च किया है जिसमें शुरवाती दौर में भारत के 10 शहर शामिल होंगे। और ये प्रोजेक्ट Google ने भारतीय Tech Companies, Tech Mahindra और Genesys के साथ मिलकर किया है। ये जानकारी कंपनी के एक्जीक्यूटिव द्वारा प्रदान की गई है।
शुरुवात में तो भारत सरकार ने इस Feature को शुरू करने के लिए मना कर दिया था। क्योंकि ये फीचर सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की काफी साफ फोटो लेगा। जो की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती है।
मगर बाद में Google ने कहा की आपका जितना भी डाटा होगा उसका रिकॉर्ड भारतीय कंपनियों द्वारा रखा जाएगा। इसमें हमारा कोई भी हस्तक्षेप नहीं होगा।
जिसके बाद भारत सरकार इस नए फीचर को लागू करने कर राजी हुई। अभी तो ये केवल भारतीय 10 शहरों में लागू हुआ है मगर इस साल के अंत तक ये 50 शहरों में लागू हो जायेगा।
यदि हम इन 10 शहरों कि बात करें तो इसमें दिल्ली, मुंबई , चेन्नई, बैंगलोर, अमृतसर, नासिक, पुणे, हैदराबाद, वडोदरा, अहमदनगर शामिल हैं। और आने वाले 2 सालों में ये तकनीक हमारे देश का लाखों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कवर करेगी। ये फैसला सरकार ने काफी सालों के इंतजार के बाद लिया है।