भारत की अर्थव्यवस्था होगी $20 ट्रिलियन, जानिए कब और कैसे?

IMF के अनुसार वर्ष 2022-23 में भारत 7.4% की दर से दुनिया की सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है।

विकास दर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की अगर भारत 7 से 7.5% की वृद्धि से आगे बढ़ता है तो वर्ष 2047 तक $20 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

भारत दुनिया का उच्च मध्यम वर्गीय आय वाला देश बन जाएगा, जो की वर्तमान में निम्न मध्यम वर्गीय देश है।

भारत को 2047 तक उच्च वर्गीय आय वाला देश बनना है तो भारत को 8 से 8.5% तक की विकास दर हासिल करनी होगी। ये बाते EAC ने प्रधानमंत्री जी को बताई।

जब “The Competitiveness Roadmap for India @100 की Releasing हो रही थी तब Debroy ने कहा यदि ह वर्ष 2047 तक 7-7.5% की विकास दर बनाए रखते हैं तो भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय $10000 हो जायेगी, जो वर्तमान में $2000 है।

ऐसा होता है तो हमारी अर्थव्यवस्था $20 ट्रिलियन के आंकड़े बड़ी आसानी से पूरे कर लेगी। इसी के साथ अगर लोगों की आय $12000 के अंखड़े छूती है तो हमारा देश उच्च वर्गीय आय वाली श्रेणी में आ जाएगा।

इसी वर्ष 15 अगस्त को हमारे स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनने का सपना दिखाया है। जो की 8-8.5% की वार्षिक दर से वृद्धि करने पर हासिल किया जा सकता है।

IMF के अनुसार जिस देश में प्रति व्यक्ति आय $12000 है तो उसे विकसित देश माना जाता है।

भारत में सबसे बड़ी चुनौती है अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती हुई असमानता। जिसके कारण भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ साथ देश के लोगों के जीवन स्तर में कुछ खास सुधार नहीं हुआ।