भारत ने हाल ही में अपनी 5G इंटरनेट सेवा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन किया है जिसमे भारत सरकार को 150,173 करोड़ रुपए की bidiing राशि प्राप्त हुई है। जो की कुल 5G airways की 71% है।
यहां पर 72098 MHz के 5G Spectrum को नीलामी पर रखा गया था जिसमें 51236 MHz Bands की ही नीलामी हो पाई।
इसमें सबसे महंगे Band हैं 700 MHz जो 5-10 KM की रेंज वाले हैं, ये Bands अधिक जनसंख्या वाले इलाके के लिए काफी अच्छे होते हैं। 700 MHz Bands की नीलामी 39,270 करोड़ रुपए लगी है।
सबसे अधिक लोकप्रिय Bands रहा है 3300 MHz वाला जिसकी बोली लगी है 80590 करोड़ रूपए।
1800 MHz वाले बैंड्स को 10376 करोड़ रुपए मिले। वही अगर देखे 26 MHz Band की ओर तो इसे 14709 करोड़ रुपए की नीलामी राशि मिली।
800 MHz Bands को 1050 करोड़ रुपए मिले।इनके अलावा 2500 MHz और 900 MHz को क्रमशः 650 करोड़ और 349 करोड़ रुपए की नीलामी राशि प्राप्त हुई।
दूसरे स्थान पर आते हैं सुनील मित्तल जो की भारती एयरटेल के मालिक हैं, उन्होंने इस 5G Spectrum की नीलामी में 19867 MHz Spectrum की बोली लगाई जिसकी कीमत 43,084 करोड़ है।
एयरटेल ने अपने खाते में 900 MHz,1800 MHz, 2100 Mhz, 3300 MHz, और 26 GHz वाले स्पैक्ट्रम बैंड्स शामिल किए हैं।
तीसरे स्थान पर आते हैं वोडाफोन आइडिया जिन्हें 2668 MHz Spectrum हासिल हुए जिसकी कीमत 18784 करोड़ रुपए है।
सबके अलावा अडानी ने भी 400 MHz Spectrum लिए हैं जिनकी कीमत 212 करोड़ रुपए है।