SBI Bank से Loan लेना होगा और महंगा, जानिए पूरी खबर

 भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

SBI ने अपने BPLR में 70 Basis Points की बढ़ोतरी की है।

जिसका मतलब ये हुआ की अगर आपने SBI से कोई लोन ले रखा है तो आपकी EMI और महंगी हो जाएगी।

ये इसलिए हुआ क्योंकि RBI ने अपनी Repo Rates में बढ़ोतरी की हैं। इसलिए बैंको को कर्ज लेना महंगा हो गया है।

 SBI की ब्याज दरें अब बढ़कर 13.45% हो गई हैं।

 BPLR बढ़ने से पहले ये दर 12.75% थी। जिसे पहले जून महीने में बढ़ाया गया था।

BPLR की नई ब्याज दरें 15 सितंबर से लागू होने वाली हैं।

 इस खबर की जानकारी SBI ने अपनी वेबसाइट पर दी हुई है।

इसी के साथ SBI की Base Rate 70 Basis Points बढ़कर 8.7% पर पहुंच गई है।

SBI के बाद देश के अन्य बैंक भी अपनी BPLR Rates बढ़ाने वाले हैं। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।