What is Bank Nifty in Hindi ?
यदि आप शेयर बाजार में नए आए हो और आपको “What is Bank Nifty in Hindi” के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से Bank Nifty के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
इसके अलावा अगर Bank Nifty से जुड़े कुछ अन्य सवाल हो जैसे की Bank Nifty kaam kaise karti hai, Bank Nifty kya hai, Stock List of Bank Nifty in Hindi, Bank Nifty me nivesh karne ke fayde, Bank Nifty se paise kaise kamaye आदि।
इन सभी विषयों को आसान भाषा में जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़े। ताकि आप बैंक निफ्टी से जुड़ी हर एक जानकारी हासिल कर सकें।
बैंक निफ्टी क्या है? What is Bank Nifty in Hindi?
What is Bank Nifty in Hindi: यदि हम बात करें Bank Nifty की तो ये भारत के सबसे बड़े पूंजीकृत बैंकों के समूह का Index है जिसमें इन सभी बड़े बैंकों के शेयर प्राइस का एवरेज दिखाया जाता है।
बैंक निफ्टी को Nifty Bank के नाम से भी जाना जाता है। तथा वर्ष 2000 में Indian Index Service Product Limited ( IISL ) द्वारा बैंक निफ्टी को एक Index के रूप में लॉन्च किया गया था जिसके अंदर भारत के 12 सबसे बड़े बैंक शामिल किए गए हैं।
इसलिए किसी निवेशक को भारतीय बैंकों की हालत पता करनी हो तो वह Nifty Bank Index को देख सकता है। जिस प्रकार Nifty भारत की शीर्ष 50 कम्पनियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। ठीक उसी प्रकार से बैंकों के लिए ये Index काम करता है।
Share Market में हर एक नए निवेशक और ट्रेडर को पहले Nifty और Bank Nifty के बारे में अवश्य जानना चाहिए। क्योंकि Capital Market में ये सबसे Basic चीजे हैं जो हर एक निवेशक को पता होनी चाहिए।
Bank Nifty Index में शामिल होने के लिए मापदंड
- इस Index में शामिल होने के लिए उस बैंक को एक भारतीय बैंक होना चाहिए।
- कम्पनी की स्थापना, शाखा तथा मुख्य शाखा भारत में ही होनी चाहिए।
- बैंक को भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होना आवश्यक है।
- बैंक का मार्केट कैप बड़ा होना चाहिए।
- Nifty और Sensex के अंदर उस बैंक का Weightage अच्छा होना चाहिए।
- उस बैंक की रेटिंग भी काफी अच्छी होनी चाहिए।
Bank Nifty Shares List in 2022
- HDFC Bank
- Axis Bank
- SBI
- ICICI
- Kotak Mahindra Bank
- Bandhan Bank
- PNB
- RBL Bank
- Federal Bank
- IndusInd Bank
- IDFC Bank
- Bank of Baroda
इस सूची में शामिल 12 बैंको के समूह को ही Bank Nifty कहा जाता है। तथा इन्ही के आधार पर हम बैंकिंग सेक्टर की हालत का पता लगा सकते हैं। इसलिए आपको Bank Nifty के ऊपर नजर बनाए रखना चाहिए।
Bank Nifty में ट्रेडिंग कैसे करें?
यदि आप Nifty Bank में ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपना Demat Account खुलवाना पड़ेगा। उसके बाद बैंक निफ्टी में दो तरह से ट्रेडिंग कर सकते हैं। पहला : Option Trading और दूसरा: Future Trading.
इस ट्रेडिंग सिस्टम में आप भविष्य में किसी शेयर का प्राइस ऊपर जायेगा या नीचे उस हिसाब से खरीदारी कर सकते हो। इसी के साथ आप Intraday Trading भी कर सकते हो।
Bank Nifty में ट्रेड करने के लिए आपको इसका Lot Size खरीदना होता है। इसमें आप एक शेयर नहीं खरीद सकते। क्योंकि इसका Lot Size तय होता है। Bank Nifty के 1 Lot में 25 शेयर्स होते हैं। इसलिए आप जब भी Bank Nifty में ट्रेडिंग करोगे तो आपको कम से कम 1 Lot खरीदना होगा।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देते हैं कि Bank Nifty में अगर 100 Points ऊपर बढ़ते हैं, तो आपको 25×100 = 2500 रुपए का फायदा हो जायेगा। वहीं इसके उल्ट अगर बैंक निफ्टी 100 Points नीचे गिरती है तो आपको 2500 का नुकसान उठाना पड़ेगा।
इसीलिए इस तरह की ट्रेडिंग करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। ताकि आपको कम से कम नुकसान उठाना पड़े।
Conclusion – What is Bank Nifty in Hindi?
सबसे पहले तो हम आपका धन्यवाद करते हैं की आप हमारे साथ यहां तक बने हुए हैं।
इस लेख के माध्यम से हमने आपको Bank Nifty kya hai के बारे में समझाने की पूरी कोशिश की है। इसके अलावा हमने आपको बताया है की Bank Nifty में कौन कौन से बैंक आते हैं? बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग कैसे करते हैं? तथा इसके अलावा कुछ अन्य जानकारियां भी प्रदान की हैं।
यदि फिर भी आपको कुछ समझ नहीं आया हो तो हमसे Comment Section में अपना सवाल पूछे ताकि हम आपकी और अधिक मदद कर सकें।
इसके अलावा अगर आप Finance और Share Market के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो भी कॉमेंट जरूर करें। धन्यवाद।।