What is IPO in Hindi?
भारतीय शेयर बाजार हर रोज नई ऊंचाईयां छू रहा है। इसी के चलते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की भी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए निवेशक इंटरनेट के ऊपर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के तरीके खोजते रहते हैं। और उन्ही में से एक है “ What is IPO in Hindi” जिसकी विस्तृत चर्चा आज के इस लेख में करेंगे।
इसके अलावा आपके मन में IPO से जुड़े कुछ अन्य सवाल भी हो सकते हैं जैसे की IPO ke fayde, IPO ke nuksan, IPO se kamai kaise kare, IPO kaise jari hota hai, IPO ki full, IPO kaise kharide आदि। तो आगे हमारे साथ बने रहें ताकि हम आपको विस्तृत जानकारी प्रदान कर सकें।
IPO की फुल फॉर्म क्या होती है?
IPO की फुल फॉर्म होती है Initial Public Offering.
IPO क्या होता है? What is IPO in Hindi?
जब भी कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम जनता के लिए जारी करती है, तो उसे हम IPO कहते हैं। ये कंपनिया IPO इसलिए जारी करती है क्योंकि ये अपने व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिए पैसा जुटाना चाहती हैं और शेयर बाजार में लिस्ट होना चाहती हैं।
कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होने के बाद उस कंपनी के शेयर्स में खरीद बिक्री हो सकती है।
इसमें जो प्रमोटर्स या इन्वेस्टर्स होते है वो लोग अपनी निजी हिस्सेदारी बेच कर पब्लिक करते हैं। इस तरीके से कंपनी अपने शेयर्स पहली बार आम जनता को बेच रही है इसलिए इसे Intial Public Offering के नाम से जाना जाता है।
कोई कंपनी IPO क्यों लेकर आती है?
अगर हम बात करें IPO लाने के कारणों की तो इसके निम्न करना हैं –
- अपने व्यापार को बड़ा करने के लिए
- अपनी कम्पनी का कर्ज चुकाने के लिए
- Share Market में कम्पनी लिस्ट होने के बाद उसकी लोकप्रियता बढ़ जाती है। जिससे कम्पनी का नाम बढ़ता है।
- बाजार में कोई नई सेवा लॉन्च करने के लिए
- कोई नया उत्पाद बनाने के लिए
- पूंजी की आपूर्ति करने के लिए
किसी कम्पनी के IPO में निवेश करने से पहले कुछ जानने योग्य बाते
- सबसे पहले तो आपको ये जानना होगा की ये कंपनी IPO क्यों लेकर आ रही है?
- IPO लाने के बाद कंपनी के वर्तमान निवेशकों का क्या होगा?
- किसी भी IPO में निवेश करने से पहले उस कम्पनी के प्रमोटर्स के बारे में जान लें
- आपको कंपनी के भविष्य के प्रोजेक्ट्स का भी पता होना चाहिए।
- कम्पनी का मैनेजमेंट कैसा है?
- कम्पनी ने पिछले सालों में किया कमाया है?
- कम्पनी ने पैसे जुटाने के दूसरे रास्ते क्यों नहीं चुने?
- IPO से जुटाई राशि को कम्पनी किस कार्य में उपयोग करने वाली है?
IPO में निवेश करने से पहले ये कुछ सामान्य बाते थी जो हर एक निवेशक को जानना अति आवश्यक है। इसलिए Share Market में काम करने के लिए आपको इसकी अच्छे से जानकारी होना भी अति आवश्यक है। इस बाजार में आप बिना वित्तीय ज्ञान के कुछ खास नहीं कमा पाओगे।
IPO के समय कंपनी लोगों को क्या क्या जानकारी प्रदान करती है?
- सबसे पहले तो कम्पनी को बताना होता हैं कि उसके IPO का आकार कितना होने वाला है?
- उसके पश्चात कम्पनी अपने कुल शेयर्स की संख्या जारी करती है।
- IPO किस तारीख से शुरू हो रहा है और कब बंद होने वाला है?
- कम्पनी को बताना होता है की वो IPO क्यों लेकर आ रहीं है? और उस जुटाई हुई राशि से कम्पनी क्या करेगी?
- कम्पनी अपने सभी वित्तीय कागजात सार्वजनिक करती है।
- उन्हे अपनी कम्पनी का पूरा Business Model और कम्पनी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक करनी होती हैं।
- कम्पनी के मैनेजमेंट में जुड़े लोगों की सूची भी जारी करनी होती है।
- भविष्य में मैनेजमेंट अपने कारोबार को कैसे आगे बढ़ाती है उसका भी रोडमैप देना होता हैं।
IPO में निवेश करने के फायदे – Benefits of Investing in IPO in Hindi
- हर एक निवेशक बाजार में अच्छा रिटर्न पाने की उम्मीद से बाजार में आता है। और वह उन्हीं तरीकों को खोजता रहता है जो बड़े रिटर्न्स दे सके। इन्ही में से एक है IPO में निवेश करना। अगर आप किसी अच्छी फंडामेंटल वाली कम्पनी के IPO में निवेश करते हैं तो आप काफी कम समय के अंदर बड़ा मुनाफा कमा सकते हो।
- IPO जब लॉन्च होता है तो वह Primary Market में होता है जहां पर उसके मूल्य शुरुवाती दौर में होते हैं। जब वह शेयर Secondary Market में जाता है तब वहां पर इन शेयर्स की ट्रेडिंग शुरू हो जाती है । अगर कम्पनी अच्छी है तो उसके दामों के अंदर आपको अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा। जो की एक निवेशक के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- यदि आप अपने जीवन के कुछ दीर्घ कालिक लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं तो आपको IPO में निवेश करना चाहिए, क्योंकि IPO के द्वारा आप किसी कम्पनी के साथ उसके आरंभिक दौर में जुड़ते हैं। जिसके फलस्वरूप एक अच्छे फंडामेंटल वाले IPO में निवेश करने से आपको लंबे लख जैसे की रिटायरमेंट, घर, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों की शादी आदि को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
- IPO के माध्यम से आपको किसी कम्पनी का शेयर कम कीमतों पर खरीदने का मौका मिलता है और आपको अधिक दामों पर बेचना का अवसर मिलता है। मगर ऐसा तभी होता है जब आप एक अच्छी कम्पनी में निवेश करते हैं।
IPO के नुकसान क्या हैं? Disadvantages of an IPO in Hindi?
- जब कोई IPO जारी होता है, बाजार में लोग उसे स्वीकार ना करें या कम्पनी की उम्मीद के हिसाब से लोग उस IPO में भाग न लें तो कंपनी और उसके निवेशकों के लिए हानिकारक होता है। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- अगर आप उस कम्पनी के IPO में निवेश करते हैं जिसके फंडामेंटल अच्छे नहीं थे, तो आपको अधिक लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।
- किसी भी IPO को सार्वजनिक करने के प्रक्रिया में काफी समय लगता है जो की किसी भी कम्पनी के लिए फायदेमंद नहीं होता। इसलिए IPO की प्रक्रिया में समय की बचत के बारे में थोड़ा सोचने का विषय है। क्योंकि इससे पैसों के साथ साथ समय की भी बर्बादी होती है।
IPO Kaise Kharide ? How to Invest in IPO?
सबसे पहले तो हम आपको बता दे की IPO को कभी सीधा शेयर्स की तरह नहीं खरीदा जाता है।
क्योंकि IPO में निवेश करने के लिए हमे सबसे पहले किसी कम्पनी का IPO Apply करना होता है। इसलिए आपको IPO में अप्लाई करने के लिए कुछ बातों को फॉलो करना होगा, जो निम्न प्रकार से हैं –
- आपको भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- आपकी उम्र 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।
- Income Tax Department द्वारा जारी किया हुआ PAN Card होना अनिवार्य हैं।
- Demat Account होना चाहिए।
- Active Bank Account होना चाहिए।
अगर आप इन सभी आवश्यक स्टेप्स को फॉलो करते हो तो आप IPO के लिए अप्लाई कर सकते हो।
अब बात करते हैं की IPO Apply kaise kare, इसके लिए आपको अपने Demat Account में जाकर उस कम्पनी के IPO में Bid लगानी होती है जिसका IPO आप खरीदना चाहते हैं।
इसके अंदर आपको उस IPO का Lot खरीदना आवश्यक होता है। इसलिए आप अपनी इच्छा के अनुसार Lot खरीद सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखे की आप Maximum Lot से ज्यादा IPO Apply नही कर पाएंगे।
IPO के अंदर एक Minimum Price and Maximum Price होते हैं। इसलिए अगर आप IPO में Select होना चाहते हैं तो अपनी Biding में या तो Maximum Price रखे या फ़िर Cut off Price. Cut Off Price वो होता है जो आखिर में कम्पनी तय करती है।
अगर आप इस तरीके से IPO Apply karte hain तो आपकी IPO मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.