What is Nifty in Hindi?
Share Market में आपने अक्सर सुना होगा की आज Nifty 100 अंक नीचे गई, कभी 100 अंक ऊपर गई। तो अक्सर लोगों के मन में आता है की ये निफ्टी होती क्या है? इसलिए आज हम आपको “What is Nifty in Hindi” लेख के माध्यम से निफ्टी की स्मूपर्ण जानकारी प्रदान करेंगें।
अगर इसके अलावा आपके मन में Nifty से संबंधित कुछ अन्य सवाल हो जैसे कि Nifty kya hoti hai, Nifty kaise kaam karti hai, Nifty 50 Companies List in Hindi, Last 20 years Nifty Record in Hindi, How to Calculate Nifty50 in Hindi, Nifty ke fayde kya hai? आदि।
तो इस लेख में हम आपको ये सभी जानकारियां प्रदान करेंगी। ये हमारा दावा है की ये लेख पढ़ने के बाद आपको निफ्टी से संबंधित जानकारी के लिए और कहीं जाने के आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
निफ्टी क्या होती है? What is Nifty in Hindi?
Nifty को जानने से पहले आपको NSE के बारे में जानना होगा, और इसे हम National Stock Exchange of India के नाम से जानते हैं। अगर वर्तमान समय की बात करें तो NSE के अंदर 7500 से अधिक कंपनिया सूचीबद्ध हैं। और वर्ष 1994 में इसकी शुरुवात हुई थी।
NSE भारत का सबसे बड़ा तथा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Stock Exchange है।
अब हम बात करेंगे Nifty के बारे में, ये 2 शब्दों से मिलाकर बना है, जो हैं National और Fifty जिसका तात्पर्य है की NSE में जितनी कंपनिया लिस्टेड हैं उनमें से शीर्ष 50 कंपनियों के सूचकांक को Nifty 50 के नाम से जाना जाता है। और इसके अंदर 12 अलग अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। जिसका Base Value Index 1000 रखा गया था।
Nifty 50 Stock Index भारत का सबसे प्रमुख तथा महत्वपूर्ण इंडेक्स है।
निफ़्टी क्या काम करती है? Working of Nifty in Hindi
अगर निफ्टी के कार्य की बात की जाए तो ये NSE की टॉप 50 कंपनियों की चाल के बारे में जानकारी प्रदान करता है। जिससे की ओवरऑल मार्केट तथा हमारे देश की अर्थव्यवस्था का पता चलता है।
क्योंकि इसमें हमारे देश की 50 शीर्ष कंपनिया शामिल होती हैं। और इन्ही के शेयर प्राइस का नतीजा निफ्टी 50 में दिखाई देता है। इसलिए अगर कोई कम्पनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उसके शेयर प्राइस ऊपर बढ़ेंगे और खराब कर रही है तो नीचे जायेंगे।
ये शेयर के प्राइस में उतार चढ़ाव सीधे Nifty 50 Index के ऊपर असर डालते हैं।
इसलिए अगर हमें ओवरऑल मार्केट का हाल देखना हो तो हम Nifty 50 के दामों से पता लगा सकते हैं की आज मार्केट नीचे है या ऊपर।
हम किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का हाल उसके शेयर बाजार से लगा सकते हैं। क्योंकि किसी देश की कंपनिया अच्छा काम कर रही होंगी तो उसके दाम ऊपर बढ़ेंगे, और खराब करेंगी तो शेयर के दाम नीचे गिरेंगे।
इसी प्रकार यदि हमारे देश की कंपनिया अच्छा व्यापार करेंगी तो उनके शेयर प्राइस भी ऊपर की ओर जायेंगें, तथा कम्पनी मुनाफा कमाएगी। जीतना कम्पनियां मुनाफा कामयेंगी उतना अधिक Income Tax सरकार को देंगी। और सरकार उन फंड्स से अपने देश के आर्थिक कार्यों को गति देती है जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसलिए दोस्तों शेयर बाजार के घूम फिर कर हमारे ऊपर ही असर पड़ता है। इसलिए हमे इसकी जानकारी होनी चाहिए की हमारे देश की अर्थव्यवस्था कैसी है और यहां की कम्पनियां कैसा काम कर रही हैं?
Nifty 50 Companies List in 2022
Sr.No. | Company Name | Sector |
---|---|---|
1 | Reliance Industries Ltd. | Petroleum Products |
2 | HDFC Bank Ltd. | Banks |
3 | Infosys Limited | IT & Software |
4 | ICICI Bank Ltd. | Banks |
5 | Housing Development Fin. Corp. Ltd. | Finance |
6 | Tata Consultancy Services Ltd. | IT & Software |
7 | Kotak Mahindra Bank Limited | Banks |
8 | ITC Ltd. | Fmcg |
9 | Larsen and Toubro Ltd. | Construction |
10 | Hindustan Unilever Ltd. | Fmcg |
11 | Axis Bank Ltd. | Banks |
12 | State Bank of India | Banks |
13 | Bajaj Finance Ltd | Finance |
14 | Bharti Airtel Ltd | Telecom |
15 | Asian Paints Limited | Consumer Durables |
16 | HCL Technologies Ltd. | IT & Software |
17 | Maruti Suzuki India Limited | Automobiles |
18 | Tata Steel Ltd | Ferrous Metals |
19 | Titan Company Ltd | Consumer Durables |
20 | Sun Pharmaceutical Industries Ltd | Pharmaceuticals & Biotechnology |
21 | Bajaj Finserv Ltd | Finance |
22 | Mahindra & Mahindra Ltd | Automobiles |
23 | Tata Motors Ltd. | Automobiles |
24 | Power Grid Corporation of India Ltd | Power |
25 | Tech Mahindra Ltd | IT & Software |
26 | UltraTech Cement Limited | Cement & Cement Products |
27 | Wipro Ltd | IT & Software |
28 | NTPC Limited | Power |
29 | Hindalco Industries Ltd | Non - Ferrous Metals |
30 | JSW Steel Ltd | Ferrous Metals |
31 | Nestle India Ltd | Food Products |
32 | Grasim Industries Ltd | Cement & Cement Products |
33 | Indusind Bank Ltd | Banks |
34 | Adani Ports & Special Economic Zone | Transport Infrastructure |
35 | Oil & Natural Gas Corporation Ltd. | Oil |
36 | Divis Laboratories Ltd. | Pharmaceuticals & Biotechnology |
37 | HDFC Life Insurance Company Limited | Insurance |
38 | Cipla Ltd | Pharmaceuticals & Biotechnology |
39 | Dr Reddys Laboratories Ltd | Pharmaceuticals & Biotechnology |
40 | Tata Consumer Products Limited | Agricultural Food & Other Products |
41 | Bajaj Auto Limited | Automobiles |
42 | SBI Life Insurance Company Ltd. | Insurance |
43 | Apollo Hospitals Enterprise Ltd | Healthcare Services |
44 | UPL Ltd | Fertilizers & Agrochemicals |
45 | Britannia Industries Ltd | Food Products |
46 | Coal India Ltd | Consumable Fuels |
47 | Eicher Motors Ltd | Automobiles |
48 | Bharat Petroleum Corporation Ltd | Petroleum Products |
49 | Shree Cement Ltd | Cement & Cement Products |
50 | Hero MotoCorp Ltd | Automobiles |
Bank Nifty क्या है? What is Bank Nifty in Hindi?
Bank Nifty को वर्ष 2000 में IISL द्वारा Index किया गया था। Nifty Bank और Bank Nifty दोनो एक ही इंडेक्स के नाम हैं। यदि Bank Nifty Index में शामिल शेयर्स की बात करें तो इसमें हमारे देश के 12 सबसे बढ़े बैंक आते हैं। और Nifty 50 में भी इन सभी बैंकों की काफी अहम भूमिका है। इसलिए अगर आपको भारतीय बाजार के बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो Nifty 50 Index को। जरूर ध्यान में रखना चाहिए। इसी के साथ अगर आपको बैंकिंग के शेयर्स की हालत देखनी हो तो आप Bank Nifty द्वारा पता लगा सकते हैं।
Nifty के क्या क्या फायदे हैं? What are the Benefits of Nifty in Hindi?
- Nifty हमारे देश के शेयर बाजार का राष्ट्रीय सूचकांक है। इसलिए अगर हमें भारत की ओवरऑल मार्केट की हालत का पता लगाना हो तो Nifty Index से हम पता लगा सकते हैं। क्योंकि निफ्टी 50 के अंदर हमारे देश की बड़ी बड़ी कंपनियां आती हैं।
- निफ्टी सूचकांक के द्वारा हम अपने देश की आर्थिक हालत का अनुमान लगा सकते हैं। यदि देश में आर्थिक गतिविधियां अच्छी हैं तो बाजार ऊपर जायेगा। अगर हालात नकारात्मक हैं तो बाजार नीचे की ओर जायेगा।
- जो विदेशी निवेशक होते हैं वो सबसे पहले Nifty 50 Index को देखते हैं और उसी के हिसाब से बाजार में खरीदी तथा बिक्री करते हैं। इन विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में बहुत अधिक महत्व है।