What is NPS Scheme in Hindi?
भारत सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं में से एक है NPS Scheme. आज के इस लेख में हम जानेंगे की NPS Scheme क्या है? ( What is NPS Scheme in Hindi ).
इसी के साथ हम बात करेंगे की NPS Scheme ke fayde kya hai, NPS Scheme ke nuksan kya hai , NPS Scheme kaam kaise karti hai? आदि।
इन सभी सवालों की जानकारी हासिल करने के लिए नीचे बताई हुई बातों के ध्यान से पढ़े।
NPS Scheme क्या है? What is NPS Scheme in Hindi?
यदि हम बात करें NPS की फुल फॉर्म की तो इसे “National Pension Scheme” के नाम से जाना जाता है, तथा इसका हिंदी अर्थ “ राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली” होता है। इस योजना को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2004 में लागू किया गया था। आरंभिक काल में इस योजना के तहत केवल सरकारी कर्मचारी ही आते थे। मगर साल 2009 के बाद इसे सभी कर्मचारियों के लिए खोल दिया गया।
NPS एक लम्बी अवधि का निवेश और पेंशन प्लान है। जो की रिटायरमेंट के बाद आपके वृद्धावस्था को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें कर्मचारी अपने वेतन का कुछ हिस्सा नियमित रूप से NPS खाते में जमा करवाते हैं। जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा धन मिल जाता है और शेष बची हुई राशि से उन्हें मासिक पेंशन मिलती रहती है।
NPS Scheme की महत्वपूर्ण विशेषताएं
- NPS का कुछ हिस्सा शेयर मार्केट में निवेश किया जाता है।
- अगर हम NPS के रिटर्न्स की बात करें तो सामान्यतः PPF से अधिक रिटर्न्स मिलते हैं।
- NPS Scheme के तहत निवेशक को 9-12% वार्षिक रिटर्न्स मिलते हैं।
- एक वर्ष के अंदर आप केवल 1.5 लाख रुपए तक ही जमा कर सकते हैं।
- Tier 1 Account के अंदर आप कम से कम 6000 रुपए वार्षिक या 500 रुपए हर महीने जमा कर सकते हैं।
- Tier 2 Account में न्यूनतम 2000 सलाना और 250 रुपए प्रति माह जमा कर सकते हैं।
- NPS Account के अंदर आप रिटायरमेंट के बाद केवल 60% राशि ही निकाल सकते हैं।
- इसमें आप सेवानिवृति के बाद 60% हिस्सा एक साथ निकाल सकते हैं और शेष 40% को पेंशन योजना में निवेश किया जाता है ताकि आपको हर महीने नियमित पेंशन मिलती रहे।
- NPS Account में से आप अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान 5 वर्ष के अंतराल में केवल 3 बार ही पैसे निकाल सकते हैं।
- 3 बार पैसे निकालने के बाद आप केवल अपने फंड्स का 25% हिस्सा जीवन में कोई आपातकालीन स्थिति आने पर कर सकते हैं जैसे की बीमारी के समय, शादी, घर खरीदने हेतू, तथा उच्च शिक्षा के लिए।
Read Also : PPF Account क्या है? What is PPF Account in Hindi?
NPS Account खुलवाने के लिए आवश्यक योग्यता
- अगर आप भारत के निवासी हैं तो आप NPS Account खुलवा सकते हैं।
- NPS Account खुलवाने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 65 वर्ष उम्र निर्धारित की गई है।
- आवेदक को अपनी KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास पहले से कोई दूसरा NPS Account ना हो।
NPS Account के क्या क्या फायदे हैं? What are the Benefits of NPS Account in Hindi?
- NPS का नियमन PFRDA ( Pension Fund Regulator under Ministry of Finance Government of India ) के द्वारा किया जाता है। इसलिए ये काफी भरोसेमंद योजना है।
- इस Account के अंदर आप अपने निवेश की Class को अपने अनुसार बदल भी सकते हैं जैसे की Equity, Govt. Securities and Alternate Assets , Corporate Bonds आदि।
- NPS Account देश का कोई भी नागरिक खुलवा सकता है। तथा इसमें आप किसी भी समय निवेश कर सकते है।
- NPS Scheme के अंदर देश का छोटे से छोटा आदमी भी निवेश कर सकता है। यह देश में सबसे छोटी निवेश Scheme है।
- NPS Account को आप जब चाहे तब किसी भी राज्य या शहर में ट्रांसफर करवा सकते हैं।
- NPS Account में आपको अच्छी खासी टैक्स छूट मिलती है।
NPS Account के नुकसान क्या हैं? What are the Disadvantages of NPS Account in Hindi?
- रिटायरमेंट के बाद आप अपने कुल फंड्स में से 60% निकाल सकते हैं और ये राशि टैक्स मुक्त रहेगी। शेष बची हुई 40% राशि आयकर विभाग के नियमों के अंदर आती है। जिसके ऊपर आपको टैक्स देना पड़ सकता है।
- NPS Account में आपको किसी प्रकार की गार्नटेड पेंशन नहीं मिलेगी। बल्कि रिटायरमेंट के बाद आपको 40% फंड्स की पेंशन योजना खरीदनी होती है जिसके अंदर आपको मासिक पेंशन मिलती रहेगी। इसमें NPS स्वयं आपको कोई भी पेंशन प्रदान नहीं करती है।
- इस खाते में आप अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान केवल कुछ सीमित ही बार निकासी कर सकते हो।
- इस खाते में आपको दूसरा कोई भी विकल्प नहीं मिलता जैसे हमारे बैंकों के अलग अलग खाते होते हैं। सम्पूर्ण जीवनकाल में आप केवल एक ही बार NPS Account खुलवा सकते हैं।
- NPS Account के अंदर कोई भी गार्ंटेड रिटर्न्स नहीं है। शेयर मार्केट में जो भी उतार चढ़ाव आते हैं उनके अनुसार आपके रिटर्न्स भी ऊपर नीचे होते रहते हैं।
- इसमें आप 50% से अधिक निवेश Equity में नहीं लगा सकते हैं।