What is SGX Nifty in Hindi?
यदि आप Share Market में ट्रेडिंग करते हैं या फिर ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं तो उस स्तिथि में आपको SGX Nifty क्या होती है? ( What is SGX Nifty in Hindi ) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
क्योंकि SGX Nifty का भारतीय बाजार के ऊपर सीधा असर पड़ता है। इसलिए आपको इसके अलावा ये भी पता होना चाहिए कि SGX Nifty kya hai, SGX Nifty ko Track kaise kare, How to Trade SGX Nifty in Hindi, SGX Nifty opening and closing time, Importance of SGX Nifty in Hindi, How to Calculate SGX Nifty in Hindi, Difference between Nifty and SGX Nifty in Hindi आदि।
यदि आपको इन सभी बातों की जानकारी हो जाती है तो आप एक कामयाब ट्रेडर बन सकते हैं। इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े और वो भी ध्यानपूर्वक।
SGX Nifty क्या होती है? What is SGX Nifty in Hindi?
यदि हम बात करें SGX Nifty के बारे में तो ये दो शब्दों के मेल से बना है जिसमें SGX का अर्थ होता है Singapore Exchange तथा Nifty का अर्थ आप जानते हैं जिसमे भारत के 12 विभिन्न सेक्टर्स की शीर्ष 50 कम्पनियां आती हैं। इसे Singapore Nifty भी कहा जाता है।
अगर SGX Nifty की बात करें तो ये सिंगापुर का Derivative Product है जैसे भारत में Nifty का Derivative Product ‘ Nifty Future‘ है। ठीक इसी तरह ये सिंगापुर में काम करता है।
जैसे भारतीय ट्रेडर्स Nifty Future में ट्रेडिंग हैं वैसे ही विदेशी निवेशक SGX Nifty में ट्रेड करते हैं. भारतीय शेयर बाजार में NSE के अंदर 75 शेयर्स का एक Lot होता है मगर SGX Nifty में ऐसा नही होता है।
इसके Open Interest में भी अंतर होता है क्योंकि भारतीय बाजार में Open Interest ‘ number of Shares का होता है। वहीं दूसरी ओर सिंगापुर में Open Interest ‘Number Of Contracts’ का होता हैं।
इसके अलावा हम आपको ये भी बता देते हैं की SGX Nifty के अंदर काफी अच्छी खासी Liquidity देखने को मिलती है। इसलिए SGX Nifty और NSE का Open Interest भी लगभग समान ही रहता है।
SGX Nifty में ट्रेडिंग क्यों की जाती है? आखिरकार इसमें ट्रेडिंग कौन करता है?
इस सवाल का आपके दिमाग में आना काफी स्वाभाविक है। क्योंकि आप सोच रहें होंगे की अगर हम निफ्टी के अंदर ट्रेड कर सकते हैं तो SGX Nifty का क्या फायदा।
अगर हम पहले से ही Future Trading, Nifty futures के अंदर कर सकते हैं तो भला हम SGX Nifty में ट्रेडिंग क्यों करें? तो हम आपको बता दें कि SGX Nifty में वो लोग Future Trade लेते हैं जो भारत से बाहर रहते हैं। इसमें मुख्यत दो प्रकार के लोग आते हैं।
- जिसमे पहले वो ट्रेडर्स होते हैं जो भारत के अलावा किसी दूसरे देश के नागरिक हों। क्योंकि भारत के Future Market में केवल वही लोग ट्रेड ले सकते हैं जो भारत के मूल नागरिक हों। इसलिए इन नियमों के कारण विदेशी लोग Nifty में फ्यूचर ट्रेड लेने के लिए SGX Nifty की सहायता लेते हैं।
- इसके अलावा दूसरे वो ट्रेडर्स होते हैं जिन्हें FIIs कहा जाता है। ये निवेशक काफी बड़ी राशि निवेश करते हैं। और अपनी निवेश राशि के बचाव में ये SGX Nifty के जरिए अपने फंड्स की Hedging करते हैं। ताकि उनके निवेश में हुए नुकसान की भरपाई Future Trade से Recover हो सके। इनमें बड़े बड़े विदेशी म्यूचुअल फंड्स आते हैं। जो अपनी निवेश पूंजी की सुरक्षा के लिए SGX Nifty में Future Trade लेते हैं।
Importance of SGX Nifty in Hindi?
- SGX Nifty से आप भारतीय शेयर बाजार की चाल का पता लगा सकते हैं।
- यदि SGX Nifty में Gap Down या Gap Up दिखाई दे तो भारतीय बाजार में वैसे ही Reaction देखने को मिलेंगे। इससे आप अपनी ट्रेडिंग पोजिशन तय कर सकते हो।
- इसकी मदद से आपको भारतीय बाजार के ट्रेंड का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप ट्रेड पोजिशन SGX Nifty की चाल के अनुसार तय कर सकते हैं कि आपको आज Long Position लेनी है या Short Position
- इसकी सहायता से आप Nifty Future में प्रॉफिटेबल ट्रेड ले सकते हो।